August 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love


विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
आमजन 14 अगस्त तक कर सकेंगे अवलोकन
धौलपुर,

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का गुरुवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी एवं भाजपा अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस प्रर्दशनी का उद्देश्य विभाजन की त्रासदी से जुड़ी यादों को सहेजना और युवा पीढ़ी को इसके ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराना है। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि आजादी के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का उद्देश्य किसी पुराने जख्म को कुरेदना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को यह बताना है कि आजादी की हमें कितनी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए।
चित्रों में दिखा 1947 का दर्द
प्रदर्शनी में 1947 के विभाजन से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें थीं। इसमें विस्थापन करते लोग, उनका दर्द बयान करते चेहरे नजर आए। ऐतिहासिक घटनाओं के दुर्लभ अभिलेख भी प्रदर्शनी में दिखाए गए हैं।
विभाजन पर आधारित लघु फिल्म का किया प्रदर्शन
डीओआईटी में विभाजन की त्रासदी से जुड़ी तस्वीरों एवं घटनाक्रम पर आधारित लघु फिल्म स्कूली बच्चों को दिखाई गई। बच्चों ने पूरे मनोयोग के साथ फिल्म का अवलोकन किया और विभाजन के समय उत्पन्न परिस्थितियों, लोगों के विस्थापन तथा उस दौर में झेली गई कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीना, डॉ. शिवचरण कुशवाह, नीरजा शर्मा, सुखराम कोली, धीर सिंह जादौन, मुकेश सक्सैना, विजय त्यागी, भूपेन्द्र घुरैया, नंदकिशोर शुक्ला, मनोज शर्मा, राहुल राणा, अनमोल बंसल, रितिक वर्मा, लोकेन्द्र चौहान, दीपू कुशवाह, विनय परमार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रा और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन के समय की घटनाओं को विस्तार से जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *