नशे में धुत युवती ने गिराई पुलिस की बैरिकेडिंग, वीडियो सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
1 min readपुलिस की मौजूदगी में नशे में धुत युवती ने गिराई पुलिस की बैरिकेडिंग, वीडियो सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लखनऊ।
समिट पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बिग डैडी के सामने देर रात उस समय हंगामा देखने को मिला, जब एक युवती कथित रूप से नशे की हालत में बैरिकेडिंग गिराते हुए वहां से निकल गई।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन युवती को रोकने या उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की बात सामने नहीं आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी।
इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर बैरिकेडिंग को गिराया और वहां से निकल गई। घटना के समय पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं।
घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
पूरा मामला, थाना विभूतिखंड क्षेत्र का, Bigg daddy club
Cyber Heights, 6th Floor Balcony, Vibhuti Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010 है
घटना के अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

