August 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हर घर तिरंगा अभियान से प्रगाढ़ हो रही राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना—जिला कलक्टर,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को केवल तिरंगा फहराने तक सीमित न रखते हुए इसे व्यापक जन-जागरूकता अभियान बनाया जाए। उन्होंने युवाओं और आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
रविवार को जिला स्तरीय हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी गांधी पार्क से गुलाब बाग होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
प्रभात फेरी में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्काउट विद्यार्थियों तथा जिला परिषद व शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आमजन को राष्ट्रध्वज के सम्मान और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया।
जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से घरों, वाहनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा तिरंगे के साथ फोटो लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी से अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।इसी क्रम में 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम बड़ी फील्ड से तिरंगा बाइक रैली एवं साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो लाल बाजार, पैलेस रोड और गुलाब बाग होते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *