August 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाएं तैयार कर रहीं डेढ़ लाख तिरंगे झंडे

1 min read
Spread the love

बांदा में 44 स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाएं तैयार कर रहीं डेढ़ लाख तिरंगे झंडे

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को आजीविका मिशन के माध्यम से करेगी भुगतान

सभी सरकारी विभागों व ग्राम पंचायतों में जाएंगे इन महिलाओं के द्वारा बनाए गए तिरंगे झंडे

हर घर तिरंगा अभियान 2026 में भी महिला समूह की दिखाई दे रही सशक्त भागीदारी

बांदा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वतंत्रता दिवस के पर्व को लेकर इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सक्रिय भागीदार बनाने पर जोर दे रही है। जिसके क्रम में बांदा जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान 2026” को लेकर डेढ़ लाख तिरंगे झंडे तैयार किया जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आज मिशन के माध्यम से इन तिरंगे झंडों को बनाने की समूहों को जिम्मेदारी दी गई है और ये महिलाएं स्वतंत्रता दिवस को लेकर झंडा बना रही हैं। जिनके द्वारा बनाए गए तिरंगे झंडे सरकारी विभागों और ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगाए जाएंगे। वहीं सरकार के द्वारा इन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भुगतान भी किया जाएगा।

जिले के 44 स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाएं बना रहीं तिरंगे झंडे

बांदा जिले में तिरंगे झंडे बनाने का काम 44 स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। ये महिलाएं पिछले लगभग एक महीने से तिरंगे झंडे बनाने का काम कर रही है और यह लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए इन महिलाओं को तिरंगे झंडे बनाने का काम मिला था। जिसको यह बखूबी निभा रही हैं और इस स्वतंत्रता दिवस में अपनी सक्रिय भागीदारी भी दर्ज करा रही हैं।

एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर दिवाकर सिंह ने बताया कि बांदा जिले में 44 स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाओं के द्वारा तिरंगे झंडे बनाने का काम किया जा रहा है। जिनका भुगतान शासन से होगा। यह महिलाएं झंडों को ग्राम पंचायतों को देगी और फिर इन झंडों को प्रधान और सचिव गांव में वितरित करेंगे। वहीं इन महिलाओं के द्वारा बनाए गए तिरंगे झंडे सरकारी विभागों में भी लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *