August 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राजस्व विभाग ने करमडांडा में अंश निर्धारण कैंप लगाया

1 min read
Spread the love

बारुन अयोध्या

मिल्कीपुर तहसील की ग्राम पंचायत करमडांडा में शनिवार को अंश निर्धारण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में दर्जनों किसानों ने अपनी खतौनी में अंश निर्धारण के लिए आवेदन किया। यह कैंप दोपहर 1 बजे आयोजित हुआ।
उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में अंश निर्धारण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में करमडांडा ग्राम पंचायत में हल्का लेखपाल सुरभि चतुर्वेदी के नेतृत्व में यह कैंप लगाया गया। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी संयुक्त खतौनी में अंश निर्धारण का कार्य कराया।
कैंप में मौजूद लेखपाल सुरभि चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवालय खिहारन में अंश निर्धारण कैंप का आयोजन किया जाएगा। वहीं, लेखपाल क्षमा मिश्रा ने जानकारी दी कि सोमवार को ही ग्राम पंचायत देवरिया के बारुन बाजार स्थित पंचायत भवन पर भी अंश निर्धारण कैंप लगेगा। इसमें ग्रामवासी पहुंचकर अपनी संयुक्त खतौनी में अंश निर्धारण करा सकते हैं।
करमडांडा में आयोजित इस कैंप में पूर्व प्रधान रामधीरज रावत, राज नारायण मिश्रा, उमेश मिश्रा, विजय बहादुर मिश्रा, चंद्रभान सिंह, सत्रोहन मिश्र, अमन मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, दान बहादुर, सीताराम प्रजापति, शुभम यादव, जगजीवन यादव और अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *