पशुओं में खुरपका मुंहपका रोग का टीकाकरण अभियान शुरू
1 min readबारुन अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत डोभियारा और पलिया जगमोहन सिंह में पशुपालन विभाग ने शनिवार को खुरपका-मुंहपका रोग के टीकाकरण किया गया।
पशु चिकित्सालय बारुन बाजार चिकित्साधिकारी डॉ. शशि कुमारी के नेतृत्व में पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी रमेश कुमार और मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। कैंप में दुधारू गायों, भैंसों के साथ-साथ अन्य सभी पशुधन का खुरपका और मुंहपका जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया।
डॉ. शशि कुमारी ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान 22 जुलाई से शुरू होकर 45 दिनों तक क्षेत्र में चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों के पशुओं को इन बीमारियों से सुरक्षित रखना है।
उन्होंने किसानों और पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने पशुओं की टैगिंग अवश्य कराएं। डॉ. शशि कुमारी ने स्पष्ट किया कि टैगिंग वाले पशुओं को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। साथ ही, किसी अप्रिय स्थिति में तहसील प्रशासन द्वारा केवल टैगिंग वाले पशुओं को ही सहायता प्रदान की जाती है।
इस कैंप में कुंवर बहादुर यादव, रमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, धर्मराज, पप्पू और अनिल कुमार सहित दर्जनों किसानों ने अपने पशुओं का टीकाकरण कराया।
