August 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रानी दुर्गावती सभागार विकास भवन में आयोजित “जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव” कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में रानी दुर्गावती सभागार विकास भवन बांदा में आयोजित “जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव” कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, स्वदेशी गौ-संवर्धन, डेयरी विकास, किसानों की आय में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालकों के साथ संवाद कर डेयरी क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त हुई।
किसानों और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि के लिए डेयरी क्षेत्र का विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपने जनपद के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिला। सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *