जीजा की हत्या का खुलासा, साले समेत 4 गिरफ्तार कोतवाली नगर पुलिस ने शाकिब हत्याकांड का किया खुलासा
1 min readसुल्तानपुर
जमीन के लालच में जीजा की हत्या का खुलासा, साले समेत 4 गिरफ्तार कोतवाली नगर पुलिस ने शाकिब हत्याकांड का किया खुलासा।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया की 48 लाख की जमीन की रकम के लिए रची गई थी साजिश, मृतक के सगे साले सलमानुल हक समेत चार आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस के अनुसार दुपट्टे से गला दबाकर शाकिब की हत्या की गई, हत्या के बाद शव को जल निगम के तालाब में फेंकने का आरोप 2 अगस्त की रात लोलेपुर चौहानी में हुई थी हत्या।
अगले दिन घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब किनारे मिला था शव
हाईवे किनारे 5 बिस्सा जमीन का 48 लाख रुपये में हुआ था एग्रीमेंट,पुलिस के मुताबिक जमीन की रकम को लेकर आरोपियों ने रची हत्या की साजिश।
मृतक का दोस्त और साले के दो दोस्त भी गिरफ्तार, विनोवापुरी के सामने महुए के बाग से हुई चारों की गिरफ्तारी एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली नगर की चार टीमों ने किया खुलासा।
इस सफल अनावरण पर पुलिस टीम पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने टीम की 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
