August 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध बजरी खनन पर सख्ती, एसपी विकास सांगवान ने अधिकारियों संग घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण,

1 min read
Spread the love

चंबल में अवैध बजरी खनन पर सख्ती, एसपी विकास सांगवान ने अधिकारियों संग घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण,

धौलपुर, राजस्थान
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस ने चंबल नदी में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ निगरानी और सख्त कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिला वन अधिकारी आशीष व्यास, परिवहन, खनिज विभाग एवं पुलिस अधिकारियों के साथ चंबल नदी के बड़ापुरा और बरेलापुरा घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाटों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, नाकाबंदी, गश्त और संवेदनशील मार्गों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन या परिवहन नहीं होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि चंबल क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए न्यायालय के आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए।जिले के संवेदनशील घाटों एवं संभावित निकासी मार्गों पर पुलिस, वन, खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार गश्त, वाहन जांच और निगरानी कर रही हैं। एसपी विकास सांगवान ने संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।धौलपुर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध बजरी
खनन या परिवहन की सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *