August 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नदी में जलस्तर बढ़ने को लेकर SDRF व पुलिस प्रशासन एलर्ट

1 min read
Spread the love

चंद्रावल नदी उफान पर, अमारा-गौरी कला रपटा पुल पर बढ़ा बहाव;पुलिस व तैराक तैनात

जसपुरा/बांदा।

लगातार बारिश के चलते चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरुवार शाम अमारा-गौरी कला रपटा पुल पर तेज बहाव शुरू हो गया।स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुल पर चौकसी बढ़ा दी है।किसी भी हादसे से बचाव के लिए पुलिस बल के साथ तैराकों की भी तैनाती कर दी गई है।थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे से रपटा पुल के ऊपर पानी का बहाव तेज होने लगा।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुल के दोनों ओर निगरानी शुरू कर दी गई। आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क करते हुए तेज बहाव के दौरान रपटा पार न करने की हिदायत दी गई है।उन्होंने बताया कि पुल पर पुलिस की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और राहत दल भी मौके पर बुलाया जाएगा।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी और रपटा पुल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं,बच्चों और मवेशियों को नदी की ओर न जाने दें तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नदी के जलस्तर में होने वाले हर बदलाव पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *