August 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नवनियुक्त डीएसओ विनोद कुमार जुनेजा का राशन डीलर संघ ने किया भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

धौलपुर में नवनियुक्त डीएसओ विनोद कुमार जुनेजा का राशन डीलर संघ ने किया भव्य स्वागत
पीडीएस व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए सहयोग का दिलाया भरोसा,

धौलपुर,
जिले में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) विनोद कुमार जुनेजा के सम्मान में मंगलवार को राशन डीलर संघ, धौलपुर द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह परमार ने किया। समारोह में अधिशासी अधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा तथा जितेंद्र पाठक (बाबू जी) का भी साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।
समारोह में उपस्थित राशन डीलरों ने नवपदस्थापित अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनहितैषी बनेगी। साथ ही डीलरों ने विभाग के साथ समन्वय बनाकर पात्र उपभोक्ताओं तक समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा शासन की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह परमार ने कहा कि राशन डीलर संघ हमेशा विभाग के साथ सकारात्मक सहयोग की भावना से कार्य करता आया है और भविष्य में भी पीडीएस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देता रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में संघ पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएगा।
सम्मान समारोह में योगेश जादौन, दीपक गर्ग, नीतू चौहान, नंदकिशोर मंगल, माखन सिंह मीणा, अजय मीणा, योगेश गौड़, योगेंद्र शर्मा, रिंकू ठेकेदार, राकेश जादौन, सोमेश्वर गुर्जर, लेखराज परिहार, मोनू तोमर, नरगिस खान सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं जिलेभर से आए राशन डीलर बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *