August 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसपी विकास सागवान ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश,

1 min read
Spread the love

बाड़ी के कोतवाली व सदर थाने का एसपी विकास सागवान ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश,

बाड़ी, धौलपुर
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बाड़ी के कोतवाली और सदर थाने का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और मैस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखने के साथ अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार पर भी विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़, वृत्ताधिकारी महेंद्र कुमार, कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र शर्मा, सदर थानाधिकारी मौहर सिंह मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी ब कर्मचारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *