August 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मारपीट के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा की लगाई गुहार

1 min read
Spread the love

मारपीट के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित ने एसपी से सुरक्षा की लगाई गुहार

एफआईआर के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा, मिल रही जान से मारने की धमकी

गोण्डा।

परसपुर थाना क्षेत्र में समूह का रुपया जमा करने गए एक युवक को लाठी-डंडा और लोहे की राड से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित के पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पूरे अजब लोनियनपुरवा निवासी उमेश चौहान ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 02 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनका पुत्र बृजेश चौहान समूह का रुपया जमा करने बहुवन मदार माझा निवासी वृजेन्द्र बहादुर सिंह के घर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही छोटू सिंह और रवि सिंह पुत्रगण विजय प्रताप सिंह ने बृजेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने लात-घूसा, थप्पड़ के साथ ही लाठी-डंडा और लोहे की राड से बृजेश को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं गया। शोर सुनकर ग्रामीण और चाचा ज्ञान प्रकाश चौहान मौके पर पहुंचे। 112 पर सूचना के बाद पुलिस ने घायल को CHC परसपुर में भर्ती कराया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
उमेश चौहान का कहना है कि पुलिस आरोपियों को थाने ले गई थी लेकिन 2 घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने घर आकर फिर से जान से मारने की धमकी दी। बृजेश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित ने बताया कि इस मामले में थाना परसपुर में मु0अ0सं0 0357/2026 बीएनएस की धारा 110, 115(2), 351(3) में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने एसपी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपने व पुत्र की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *