August 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 3.73 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार,

1 min read
Spread the love

सरमथुरा पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 3.73 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार,

सरमथुरा,
धौलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सरमथुरा थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 3 ग्राम 73 मिलीग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार और वृत्ताधिकारी दुलीचंद के सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम गश्त करते हुए बीझोली पुल के पास पहुंची। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 3 ग्राम 73 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।सरमथुरा थाना प्रभारी कैलाशचंद (पुलिस निरीक्षक) के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनराज पुत्र रामबाबू मीना (19 वर्ष) निवासी नकटपुरा, थाना सरमथुरा, जिला धौलपुर बताया। पुलिस ने आरोपी से मादक पदार्थ रखने का वैध लाइसेंस या अनुमति मांगी, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार कर स्मैक जब्त कर ली। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह कार्रवाई सरमथुरा थाना प्रभारी कैलाशचंद (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में सरमथुरा थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *