November 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवध की मिट्टी से डिजिटल दुनिया तक दिखेगा हुनर, 2 नवंबर को अयोध्या में सजेगा अवधी अवार्ड शो का मंच

1 min read
Spread the love

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम के आयोजक सुशील मिश्रा एवं कार्यक्रम के संयोजक विवेक पाण्डेय के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अवध के दिग्गज लोकप्रिय अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी एवं प्रतापगढ़ के उद्योगपति आनंद पाण्डेय समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल; देश-दुनिया में अवधी कला और संस्कृति की पहचान बनाने वाले कलाकारों का होगा सम्मान

अयोध्या।
अवध की समृद्ध लोकसंस्कृति, भाषा, हास्य-व्यंग्य और डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कलाकारों को एक मंच पर लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। आगामी 2 नवंबर को अयोध्या में भव्य अवधी अवार्ड शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अवध की मिट्टी से निकलकर सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले कॉमेडी क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स,और कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अयोध्या के जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजभूषण शरण सिंह शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी आनंद पांडेय और सुप्रसिद्ध अवधी गायक दिवाकर द्विवेदी की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के संयोजक गायक एवं अभिनेता विवेक पांडेय हैं, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी संरक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा की भी सहभागिता रहेगी।

डिजिटल दुनिया के चर्चित कलाकारों का लगेगा जमावड़ा

अवधी अवार्ड शो में सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी और रचनात्मक प्रस्तुतियों से लोकप्रियता हासिल करने वाले कई चर्चित कलाकार शिरकत करेंगे। इनमें ‘बिट्टी के पापा’ के नाम से मशहूर शरद यादव, लिटिल स्टार आर्यन बाबू, लखनऊ वाले भैया मानवेंद्र सिंह, शिवांश प्रजापति, कॉमेडियन रोली जौनपुरिया, विधायक का चमचा जितिन शुक्ला, लंगड़ी बुआ रिंकू विश्वकर्मा, चिथुरूईन निर्जला, पंपोश प्रतापगढ़ी, पीके अवधी टीम, कॉमेडियन पवन तिवारी, ढेला बाबा और गायक कुलदीप कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा कॉमेडी ब्लॉगर चंदा भौजी, रील क्रिएटर पवन पंडित, अवधी कॉमेडी के रमेश दुबे उर्फ रामेशवा, कॉमेडियन परी कृष्णा, कॉमेडी अंदाज के सुनील सुभाष सहित कई अन्य कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अवधी भाषा और संस्कृति को मिलेगा नया मंच

आयोजकों का उद्देश्य अवधी भाषा, लोकसंस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को व्यापक पहचान दिलाना है। खास बात यह है कि इस आयोजन में पारंपरिक अवधी संस्कृति और आधुनिक डिजिटल दुनिया का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंच बनाने वाले कलाकारों को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजक सुशील मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं जनपद के सभी जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे यह आयोजन अवधी भाषा, कला और संस्कृति को नई पहचान देने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 2 नवंबर, सोमवार को दोपहर 2 बजे अयोध्या-रायबरेली रोड स्थित 3 एजी होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और कला प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *