जातिवादी टिप्पणी को लेकर भीम आर्मी के नाम से धमकी भरा पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
1 min readअयोध्या में जातिवादी टिप्पणी को लेकर भीम आर्मी के नाम से धमकी भरा पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
अयोध्या।
जनपद अयोध्या में सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरी पोस्ट वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। भीम आर्मी ऑर्गनाइजेशन अयोध्या नाम से संचालित फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए संदेश में लिखा गया है कि,बहुत जल्द अयोध्या जनपद में किसी न किसी जातिवादी को चापा जाएगा, बहुत मनबढ़ हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से की गई इस टिप्पणी को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा को धमकी के रूप में देखा जा रहा है। इससे जनपद में सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सार्वजनिक मंच पर इस तरह की धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल गंभीर मामला है। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन से मांग उठ रही है कि वायरल पोस्ट की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में किसी प्रकार का तनाव या विवाद पैदा न हो।हालांकि, वायरल पोस्ट की सत्यता, पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।


