August 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मेडिकल कॉलेज में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले

1 min read
Spread the love

गोंडा मेडिकल कॉलेज में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले

रिंच से बैटरी खोल रहा था आरोपी, मालिक-गार्ड ने मिलकर दबोचा, परिसर में पहले भी हो चुकी हैं चोरियां

गोण्डा।

जिले के मेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार शाम करीब 4 बजे ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने की कोशिश कर रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी रिंच की मदद से बैटरी खोल रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, मर्दन पुरवा निवासी रविंद्र मिश्रा अपने जीजा से मिलने मेडिकल कॉलेज आए थे। उनके जीजा तीसरी मंजिल पर भर्ती हैं। मुलाकात के बाद जब वह नीचे लौटे तो देखा कि एक युवक उनके ई-रिक्शा की बैटरी खोल रहा है। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के गार्ड और चालक ने मिलकर उसे दबोच लिया। पकड़े जाने पर आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। रविंद्र मिश्रा का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले भी इसी तरह ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी कर बेचता रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। सूचना पर बड़गांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रविंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार मेडिकल कॉलेज परिसर में पहले भी कई ई-रिक्शा चालकों की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं।

सीटीवी खंगाल रही पुलिस

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि चालक और सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *