July 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप,

1 min read
Spread the love

कंचनपुर,
बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 7 वर्षीय सुशांत पुत्र श्रीभगवान की दर्दनाक मौत हो गई। सुशांत गुरु पूर्णिमा पर सिद्ध बाबा मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होकर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
परिजनों ने देर शाम तक उसकी तलाश की। रात करीब 9 बजे गड्ढे में उसकी चप्पलें दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पानी में खोजबीन की, जहां उसका शव मिला। बाड़ी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान खोदा गया गड्ढा काम पूरा होने के बाद नहीं भरा गया, जिसमें बारिश का पानी भर गया और उसी में डूबने से मासूम की जान चली गई। कंचनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *