ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन सौपा एवं विद्युत विभाग के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
1 min readधौलपुर ,राजस्थान।
राजाखेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन सौपा एवं विद्युत विभाग के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
राजाखेड़ा/,, राजाखेड़ा क्षेत्र में ग्राम गढ़ी जौनाबदके अंदर 18 जुलाई को कृष्ण पुत्र विजय सिंह की मकान केघर के नई दीवारों के तलाई करते समय 11 केवी विद्युत करंट से करंट लगने के कारण मौत हो गई थी जिसके कारण गुस्साऐ ग्रामीणों ने सर्व समाज की ओर से उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंप कर विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है एवं विद्युत विभाग पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए गए हैं ज्ञापन में कार्रवाई के लिए 7 दिन का समय दिया गया है कार्रवाई न होने पर आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है तथा ज्ञापन की प्रति संबंधित उच्च अधिकारी एवं जिला प्रशासन को एवं राज्य सरकार को भी भेजी गई है ज्ञापन में मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है ज्ञापन देने वालों में चरण सिंह कुलदीप सिंह जगदीश प्रसाद रामभरोशी राघव खेम सिंह सोनू ,बाकुरे जितेंद्र सिंह जादौन सीताराम ठाकुर मोहर सिंह कप्तान सिंह हरिओम सिंह कृष्ण हरि सुनहरी विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

