July 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शातिर अपराधियों पर राजाखेड़ा पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी वीर सिंह गुर्जर की सख्ती से बदमाशों में खौफ,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

हार्डकोर अपराधियों पर राजाखेड़ा पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी वीर सिंह गुर्जर की सख्ती से बदमाशों में खौफ,

राजाखेड़ा,
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में राजाखेड़ा थाना पुलिस ने हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान तेज कर दिया है। थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में लगातार की जा रही प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में पुलिस का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों, निगरानीशुदा बदमाशों और हार्डकोर अपराधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ है, वहीं आमजन खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
राजाखेड़ा थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में “आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर” की नीति के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *