पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार नेटवर्क की जांच शुरू,
1 min readनिहालगंज
धौलपुर,
भरतपुर रेंज में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निहालगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5 जिंदा कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी कृष्णराज जांगिड (आरपीएस) के सुपरविजन तथा थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कृषि विज्ञान केंद्र, ओंडेला रोड के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना पर उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 315 बोर के 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जतिन पुत्र पप्पू, उम्र 25 वर्ष, निवासी विरोधा, थाना मनियां, जिला धौलपुर बताया। आरोपी के पास कारतूस रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कारतूस जब्त कर लिए। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर यह जांच की जा रही है कि कारतूस उसे कहां से मिले और उसका किसी अवैध हथियार गिरोह से संबंध तो नहीं है।इस कार्रवाई में थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, कांस्टेबल धर्मेन्द्र, कांस्टेबल सौरभ और कांस्टेबल रविन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार और कारतूस रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो


