July 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दस हजार का इनामी बदमाश जयसिंह उर्फ मच्छर गिरफ्तार, फायरिंग कर लूट की वारदात को दिया था अंजाम,

1 min read
Spread the love

बसेड़ी, धौलपुर
बसेड़ी थाना पुलिस ने फायरिंग व लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश जयसिंह उर्फ मच्छर (22) निवासी झील को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 25 जुलाई की शाम गांधी तिराहे पर एक दुकान में घुसकर फायरिंग की थी, जिसमें दुकानदार का पुत्र आकाश घायल हो गया था। इसके बाद आरोपी 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया था।
पीड़िता लोकनदेवी की रिपोर्ट पर बसेड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, भरतपुर रेंज आईजी प्रीति चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ तथा सीओ दुलीचंद गुर्जर के निर्देशन में थानाधिकारी बालकृष्ण के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अंगदपुरा जागीर-बोरेली के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी जयसिंह उर्फ मच्छर संगठित अपराधों का आदी है और उसके खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट, चोरी व अन्य गंभीर अपराधों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में कांस्टेबल रामवीर और जितेंद्र की विशेष भूमिका रही। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है तथा मामले में अनुसंधान जारी है।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *