July 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

1 min read
Spread the love

घंटाघर पर ठाकुरगंज पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

Oplus_131072

राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर में ठाकुरगंज पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने बड़े पैमाने पर वाहनों की चेकिंग की।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की।

ACP चौक के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में ठाकुरगंज पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय नजर आई। चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम ने घंटाघर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

DCP पश्चिम कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *