July 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

1 min read
Spread the love

करमडांडा में श्री राम कथा का आयोजन

बारुन अयोध्या

मिल्कीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत करमडांडा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा करमडांडा स्थित प्राचीन कल्यानेश्वर शिव मंदिर एवं ब्रह्म बाबा देवस्थान पर हो रही है। कार्यक्रम के संयोजक महेश भट्ट ने बताया कि बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा का रसपान कर रहे हैं।
यज्ञ आचार्य विजय दास के अनुसार, कथावाचक बाल व्यास आयुष दास जी महाराज भक्तों को श्रीराम कथा का अमृतपान करा रहे हैं। इस आयोजन में गांव की माताएं, बहनें, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन रात 8 बजे से देर रात तक कथा का आयोजन किया जाता है।
यह कार्यक्रम विगत 21 जुलाई को विशाल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल से निकलकर करमडांडा गांव स्थित प्राचीन काली माता के स्थान पर पहुंची। इसके बाद यह यात्रा खिहारन गांव स्थित अंधी अंधा श्रवण आश्रम मंदिर गई, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।
कलश यात्रा वहां से अयोध्या-रायबरेली फोरलेन होते हुए बारुन बाजार स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पहुंची। इसके उपरांत यात्रा पटखौली होते हुए पुनः करमडांडा स्थित कार्यक्रम स्थल पर आकर संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *