July 27, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गर्भवती विवाहिता ने फंदे से की आत्महत्या, मानसिक अवसाद से थी पीड़ित,

1 min read
Spread the love

कोलुआ गांव में 9 माह की गर्भवती विवाहिता ने फंदे से की आत्महत्या, मानसिक अवसाद से थी पीड़ित,

कंचनपुर,
कंचनपुर थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव में शनिवार रात 22 वर्षीय विवाहिता अंजू देवी पत्नी रामवकील गुर्जर का शव घर में फंदे से लटका मिला। अंजू नौ माह की गर्भवती थी और परिजनों के अनुसार मानसिक अवसाद से पीड़ित थी, जिसका उपचार भी चल रहा था।
एएसआई मानसिंह मीणा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाड़ी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। रविवार को नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल की मौजूदगी में डॉ. पुरेन्द्र सिंह ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार अंजू की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। शनिवार रात परिवार ने साथ भोजन किया था। कुछ देर बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर अंजू फंदे पर लटकी दिखाई दी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और धौलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार पीहर और ससुराल पक्ष ने महिला के मानसिक अवसाद से ग्रस्त होने की जानकारी दी है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *