September 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विद्यालय की दिनचर्या, प्रार्थना सभा में प्रबंधक ने बच्चों को दिया शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का मंत्र

1 min read
Spread the love

सोशल मीडिया के कैमरे में कैद हुई विद्यालय की दिनचर्या, प्रार्थना सभा में प्रबंधक ने बच्चों को दिया शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता का मंत्र

           हैरिंग्टनगंज, अयोध्या

आरडीजेडी इंटर कॉलेज भाऊपुर में विद्यालय की सुबह की दिनचर्या उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब प्रार्थना सभा के दौरान प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और साफ-सफाई को जीवन का मूल मंत्र बनाने की सीख दी।

विद्यालय की यह पहल कैमरे में भी कैद हुई, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रार्थना सभा के दौरान प्रबंधक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों और परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर ज्ञान के साथ एक जिम्मेदार और अच्छा इंसान बनाना भी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने और प्रतिदिन कुछ नया सीखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने बच्चों को नियमित व्यायाम, पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही जंक फूड से दूरी बनाने तथा अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए सजग रहने को कहा।

प्रबंधक ने स्वच्छता को भी विद्यार्थियों के जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि साफ-सफाई की शुरुआत स्वयं से होती है। साफ कपड़े पहनना, नाखूनों की नियमित सफाई करना, भोजन से पहले और बाद में हाथ धोना तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखना प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बच्चों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए भी प्रेरित किया।

विद्यालय की इस दिनचर्या को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने प्रबंधन से कई अहम सवाल किए। प्रबंधक महेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की दिनचर्या की शुरुआत प्रार्थना सभा से होती है।

इसी दौरान उन्हें अनुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए जाते हैं।

पत्रकारों ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की अधिक संख्या को लेकर भी प्रबंधक से जानकारी ली।

प्रबंधक के अनुसार बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नियमित मार्गदर्शन और सक्रिय विद्यालयी व्यवस्था के कारण अभिभावकों का विश्वास बढ़ा है और विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

विद्यालय प्रबंधक की यह पहल इस बात का संदेश देती है कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और अनुशासन को जोड़कर ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है,साथ ही साथ पत्रकारों के विद्यालय प्रांगण में प्रवेश को लेकर प्रबंधन ने कुछ कहा देखें एक रिपोर्ट

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *