स्व. राम उजागिर की पुण्यतिथि पर विविध आयोजन
1 min readबारुन अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत देवरिया के मजरे नौहंडी में शनिवार को स्वर्गीय राम उजागिर चौहान की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि के मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।स्वर्गीय राम उजागिर के सुपुत्र लाल सिंह चौहान ने बताया कि पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें फल एवं छायादार वृक्षों जिसमें आम जामुन नीम सहित कई पौधे लगाए गए। इसके अलावा कार्यक्रम में शांति भोज का भी आयोजन किया गया। पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वर्गीय राम उजागिर चौहान को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर भाजपा नेता सर्वजीत चौहान, विनोद कुमार चौहान, लाल सिंह चौहान, शेर सिंह चौहान, दीपक सिंह चौहान, राज चौहान, लकी चौहान, समरजीत पासवान, मोहनलाल रैदास समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
