September 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चित्रकूट जाने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बांदा प्रशासन मुस्तैद सड़कों पर उतरी पुलिस

1 min read
Spread the love

बांदा

भाद्रपद अमावस्या के पावन पर्व पर धर्मनगरी चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा और मंदाकिनी स्नान के लिए बांदा जनपद से गुजरने वाले लाखों पदयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले की सीमा से लेकर प्रमुख मार्गों तक श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के थानों और पुलिस चौकियों को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रमुख मार्गों तिराहों और चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता या असुविधा से बचा जा सके। भारी वाहनों के रूट डायवर्जन और नियंत्रित गति को लेकर भी यातायात पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वहीं पर गिरवां थाना क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। गिरवां पुलिस देर रात तक खुद सड़कों पर उतरकर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही। थानाध्यक्ष और उनकी टीम ने पैदल जत्थों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और प्रकाश व्यवस्था पेयजल व ट्रैफिक नियंत्रण का स्थलीय निरीक्षण किया। रात के अंधेरे में यात्रियों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए प्रमुख बिंदुओं पर पुलिस पिकेट सक्रिय रखी गई है।अधिकारियों ने पदयात्रियों से भी अपील की है। कि वे सड़क की बायीं ओर ही चलें और रात के समय रेडियम पट्टी या टॉर्च का प्रयोग करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी या डायल 112 पर दें। अधिकारियों का कहना है। कि पर्व के शांतिपूर्ण समापन तक जिले की हर सीमा पर इसी तरह कड़ी चौकसी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *