July 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा की मासिक बैठक हुई संपन्न,शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को भी बनाएगा सदस्य

1 min read
Spread the love

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा की मासिक बैठक हुई संपन्न
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अब शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को भी बनाएगा सदस्य
गठित होंगे अलग-अलग संवर्ग
बांदा: राष्ट्रीय शैक्षिक बांदा की मासिक बैठक नटराज म्यूजिक महाविद्यालय कालू कुआँ बांदा में संपन्न हुई। जिसमें जिले एवं ब्लाक के समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक को उपस्थित जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों ने संबोधित किया।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को भी अपना सदस्य बनाने की घोषणा की। साथ ही बताया कि शैक्षिक महासंघ शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का अलग-अलग संवर्ग गठित करेगा।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वर्ष 2023 से ही शिक्षामित्र,अनुदेशकों एवं रसोइयों आदि की मांगे रखता रहा है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने 21, 22 व 23 जून 2023 को लगातार तीन दिवसीय धरना, ज्ञापन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रो एवं अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि, पारस्परिक एवं ऐच्छिक स्थानांतरण, शिक्षकों की भांति अवकाश, मातृत्व अवकाश आदि की मांगे रखता रहा है। जिसको शासन द्वारा अक्षरशः स्वीकृत करते हुए उक्त मांगों को पूर्ण किया गया है। मानदेय में लगभग दुगने की वृद्धि की गई है। साथ ही शिक्षकों की भांति कैशलेस चिकित्सा एवं ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ भी दिया गया है। जिसके लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शासन का आभार व्यक्त करता है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समस्त शिक्षामित्र एवं अनुदेशक साथियों का आवाहन करता है कि शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की इस नई पहल में शामिल होते हुए शैक्षिक महासंघ की सदस्यता ग्रहण कर शैक्षिक महासंघ को मजबूत करने का कार्य करें और अपनी भावी मांगों को शैक्षिक महासंघ के माध्यम से मजबूती के साथ रखें।
बैठक में विस्तृत समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के कोई भी कार्य वर्तमान समय में लम्बित नहीं है समस्त कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की कार्यशैली पर करतल ध्वनि के साथ हर्ष व्यक्त किया।
बैठक में आगामी सदस्यता अभियान की कार्य योजना, संगठन विस्तार,आगामी कार्यक्रमों एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणीयों के अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *