July 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डंपर की टक्कर से 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज चौकी अंतर्गत डंपर की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत देवगिरी के पूरे जगन का पुरवा निवासी अनिल यादव उम्र लगभग (24) पुत्र राजबहादुर यादव उर्फ करिया दिल्ली के गुरु ग्राम क्षेत्र में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता था। आज सुबह सात बजे डिलीवरी पहुंचाने के लिए निकला था । इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डंपर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *