50 हजार की रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा
1 min readवाराणसी

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की वाराणसी टीम ने राज्य कर (GST) सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को ₹50,000 की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि एक कंपनी की फाइल के निस्तारण और फरवरी 2023 के GST रिटर्न से जुड़े मामले में उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने ट्रैप बिछाया और चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर अंबिका अगले दो से तीन महीनों में सेवानिवृत्त होने वाली थीं।
