अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय तेजस्वनी सम्मान से भी सम्मानित श्रीमती मीरा रविकुल
1 min readश्रीमती मीरा रविकुल को मिली मानद उपाधिलखनऊ मे धूमधाम से संपन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय तेजस्वनी सम्मान से भी सम्मानित।
लखनऊ मे 12 जुलाई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा भव्य एवं दिव्य अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे देश विदेश से साहित्यकार साधु संत समाजसेवी अधिकारी नेता मंत्री सभी लोग सम्मिलित हुए। सभी साहित्यकारों की स्वरचित रचनाओं ने सभी का मन मोहा। कार्यक्रम मे बतौर विशिष्ट अतिथि दुर्गेश त्रिपाठी जी (वरिष्ठ समाज सेवी, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय राइफल शूटर ), अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर महादेव बाबा जी, डॉ. साध्वी गैबरियल जी (लंदन), सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं गीतकार वंदना विशेष जी, कमोडोर (डॉ.) विजय शंकर बबेले, विशिष्ट सेवा पदक (से. नि.), अरुणा संजीव शर्मा जी (वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक), अजीत शर्मा जी (पंजाब पुलिस), मीनू शर्मा जी (वरिष्ठ समाज सेविका ) सौदागर सिंह जी (रामधारी सिंह दिनकर सम्मान से सम्मानित) मौजूद रहे। कार्यक्रम मे कुछ विशेष महानुभावो को अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि (विद्या वाचस्पति) से सम्मानित किया गया, जिसमे की तृप्ति राजपूत जी, दीप्ति राजपूत जी, अनिता वर्मा जी, डॉ. दयावती निर्दोषि जी, चंचल रानी जी, महेश कुमार जी, अरुणा संजीव शर्मा जी, मीरा रविकुल जी, अलका अग्रवाल जी, रश्मि शर्मा जी, नूरैन शाह आलम जी, तेज नारायण राय जी, संजीव जी (सब इंस्पेक्टर – CISF), डॉ. मोहिनी गुप्ता जी, सविता देवी जी, डॉ. नवीन चतुर्वेदी जी, गुरविंदर सिंह जी, डॉ. रामचंद्र स्वामी जी, प्रिया ठाकुर जी, डॉ. आरती दूबे (शुक्ला) जी को अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि (विद्या वाचस्पति) से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति की संस्थापक /अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरती दूबे (शुक्ला) जी, अंतर्राष्ट्रीय सचिव /कोषाध्यक्ष डॉ. प्रिया ठाकुर, एवं मंच संचालक डॉ. संजीव जी (सब इंस्पेक्टर – CISF) के सानिध्य मे भव्य एवं दिव्य अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सफलता की बुलंदियों को छूते हुए धूम धाम से संपन्न हुआ।

