July 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कई महीनों से नहीं मिल रहा पोषाहार,कागजों में वितरण दिखाकर बंदरबांट का आरोप

1 min read
Spread the love

हलधरमऊ बसालतपुर में कई महीनों से नहीं मिल रहा पोषाहार,कागजों में वितरण दिखाकर बंदरबांट का आरोप

“कुपोषण से लड़ाई कागजों तक सीमित, हकीकत में खाली हाथ”

आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने कहा कि सामान नहीं आ रहा तो कैसे करें वितरण

गोण्डा।

बाल विकास परियोजना विकासखंड हलधरमऊ क्षेत्र के बसालतपुर व अन्य कई ग्राम पंचायतों में शासन की मंशा को पलीता लगाया जा रहा है। यहां आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को मिलने वाला पोषाहार और अन्य पोषण सामग्री पिछले कई महीनों से वितरित नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीनी स्तर पर वितरण न करके कागजों में खानापूर्ति कर दी जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा पोषाहार का बंदरबांट कर उसे कालाबाजारी के लिए भेज दिया जा रहा है। जब इस संबंध में बसालतपुर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि “पोषाहार आना बंद हो गया है।” ऐसे में केंद्रों पर आने वाले बच्चों और महिलाओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार कुपोषण मिटाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन बसालतपुर में हकीकत कुछ और ही है। यहां जरूरतमंदों तक पोषण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है और भ्रष्टाचार के चलते पूरा सिस्टम फेल हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पोषाहार का वितरण तत्काल शुरू कराया जाए।
इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी नंदिनी घोष से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि अप्रैल से जून तक तीन महीने का पोषाहार नहीं आया है, जुलाई से अभी आना शुरू हुआ है। लेकिन अब राशन नहीं आता, रेसिपी आयेगी। सभी केंद्रों पर अभी आपूर्ति नहीं हुई है और प्रक्रिया में है।

महादेव मौर्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *