July 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हरित क्रांति का संदेश, ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में हजारों पौधों के संरक्षण का लिया गया संकल्प

1 min read
Spread the love

बांदा में गूंजा हरित क्रांति का संदेश, ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में हजारों पौधों के संरक्षण का लिया गया संकल्प

जिला प्रशासन एवं वन प्रभाग के संयुक्त आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की रही उल्लेखनीय सहभागिता, कुशल मंच संचालन के लिए डॉ० इन्द्रवीर सिंह जादौन हुए सम्मानित

बांदा
जिला प्रशासन बांदा एवं वन प्रभाग बांदा के संयुक्त सौजन्य से बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में “वृक्षारोपण महायज्ञ-2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा “पेड़ लगाओ–पेड़ बचाओ” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
नोडल अधिकारी के रूप में श्रीमती नेहा शर्मा (महानिदेशक, चिकित्सा एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश) ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का महाअभियान बताते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।
इस अवसर पर सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू, जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी श्री माया शंकर, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडेय, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) श्री पंकज कुमार शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अव्यक्त राम तिवारी तथा रजिस्ट्रार, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले भर से आए शिक्षकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। पूरे परिसर में हरित चेतना एवं जनसहभागिता का प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन अपनी प्रभावशाली वाणी, उत्कृष्ट मंच संचालन शैली एवं प्रभावी प्रस्तुति से डॉ० इन्द्रवीर सिंह जादौन ने किया। उनके सफल एवं अनुकरणीय संचालन के लिए आयोजकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।
“एक पेड़ – एक जीवन,
पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा।”

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *