July 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर वृक्षारोपण किया गया

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर वृक्षारोपण किया गया ।

     उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम के अंतर्गत आज दिनांक 12 जुलाई, 2026 को 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' का आयोजन किया जा रहा है । माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में इस महाअभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, जलवायु संतुलन तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।*

        इसी क्रम में प्रदेश सरकार के "हरित प्रदेश-स्वच्छ प्रदेश" के संकल्प को साकार करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइन ,सुलतानपुर परिसर में 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' के अंतर्गत पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार तथा पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।  

          महाअभियान के अंतर्गत आज सुलतानपुर पुलिस द्वारा जनपद के समस्त पुलिस सर्किलों, थाना एवं चौकी परिसरों, पुलिस कार्यालयों, समस्त शाखाओं, पुलिस लाइन तथा पुलिस आवासीय परिसरों में पौधों का रोपण किये गये । इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, भू-जल संरक्षण तथा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रभावी योगदान सुनिश्चित किया जा रहा है।
         सुलतानपुर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिकाधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लें, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *