वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
1 min readसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के क्रम में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.07.2026 को पटखौली लम्भुआ सुलतानपुर में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 राज्यमंत्री ,सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री हंस राज विश्वकर्मा जी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपद सुलतानपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद सुलतानपुर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप वृक्षारोपण, संगोष्ठी, जल संरक्षण तथा जैसे विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छता अपनाने तथा अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत माननीय मंत्री जी, जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण द्वारा पौधरोपण किया गया तथा प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम 5 पौधा रोपित कर उसका संरक्षण करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने जनसहभागिता के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

