छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष अभियान,कोचिंग और ट्यूशन सेंटरों पर सादे कपड़ों में तैनात किए गए पुलिसकर्मी,
1 min readबाड़ी में छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का विशेष अभियान,
कोचिंग और ट्यूशन सेंटरों पर सादे कपड़ों में तैनात किए गए पुलिसकर्मी,
बाड़ी, धौलपुर
महिला सुरक्षा और छात्राओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए बाड़ी पुलिस ने विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है। इसके तहत थाना क्षेत्र के ट्यूशन सेंटरों, कोचिंग संस्थानों और अन्य शैक्षणिक परिसरों के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्राओं और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार आसूचना संकलन किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिससे छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण मिल सके।उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि छात्राओं और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करना है। यदि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बाड़ी पुलिस का यह अभियान शिक्षा संस्थानों के आसपास सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

