भारी बारिश से धंसी सड़क, आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान अधिकारी खामोश
1 min readझंझरी
गोण्डा।

जिले के झंझरी विकासखंड के बनघुसरा ग्राम पंचायत में भारी बारिश के कारण सड़क धंस गई है। तिवारी बाजार से मफिया खैपुरम गांव को जोड़ने वाले इस मार्ग पर बड़ा गड्ढा हो जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। सड़क धंसने से स्थानीय निवासियों और मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने ग्राम प्रधान मुरलीधर तिवारी और संबंधित अधिकारियों से समस्या का तत्काल समाधान करने की अपील की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके।
