पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
1 min readभभुआ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल!
बांदा

जनपद के मरका थाना क्षेत्र के भभुआ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक ही परिवार पर कुल्हाड़ी, सब्बल और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बुजुर्ग जयप्रकाश और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनके सिर पर गहरे जख्म आए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया और वारदात के बाद भी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को तत्काल सूचना देने और बबेरू से बांदा ट्रॉमा सेंटर रेफर किए जाने के बावजूद, प्रशासनिक लापरवाही के चलते घायलों का समय पर मेडिकल तक नहीं हो सका है। गंभीर हालत में पीड़ित न्याय के लिए अस्पताल के बिस्तर से गुहार लगा रहे हैं, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में उच्च अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की जरूरत है।
