परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स पर सख्त, 30 वाहन नीलाम
1 min readफर्रुखाबाद

परिवहन विभाग ने बकाया वाहन कर की वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में सीज 30 वाहनों की नीलामी कराई। आरटीओ (प्रवर्तन) कानपुर राहुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में मोहम्मदाबाद, राजेपुर, जहानगंज, मदनपुर, आईटीआई और याकूतगंज में यह कार्रवाई संपन्न हुई।
आरटीओ (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया टैक्स वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन्हें तत्काल सीज किया जाए। उन्होंने वाहन स्वामियों से समय पर परिवहन कर जमा करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि टैक्स जमा न करने पर वाहन जब्त कर नीलामी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।इसके बाद उन्होंने जसमई-टिमरूआ मार्ग स्थित एडीटीआई चालक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और “मां के नाम एक वृक्ष” अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को ही ड्राइविंग टेस्ट में सफल घोषित किया जाए। साथ ही बताया कि 1 जुलाई से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एडीटीआई में टेस्ट देना सभी आवेदकों के लिए अनिवार्य कर दिया
योगेश कुमार ब्यूरो
