July 7, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मंडी में 4 महीने से नहीं हुआ सफाई का ठेका, गंदगी व भ्रष्टाचार से व्यापारी परेशान

1 min read
Spread the love

अमहट मंडी में 4 महीने से नहीं हुआ सफाई का ठेका, गंदगी और भ्रष्टाचार से व्यापारी परेशान
व्यापार मंडल की बैठक में जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग, कहा – भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

सुल्तानपुर। अमहट मंडी की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार 7 जुलाई को भारतीय फल एवं सब्जी थोक व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडी परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहम्मद शमीम उर्फ लईया ने की। इसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

4 महीने से लटका सफाई ठेका, फैली गंदगी
बैठक में व्यापारियों ने मंडी की जर्जर व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश जताया। अध्यक्ष शमीम ने बताया कि अमहट मंडी में पिछले 4 महीने से सफाई का ठेका नहीं हुआ है। अधिकारी और कर्मचारी अपनी कमाई के चक्कर में ठेका नहीं दे रहे हैं। निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है, जिससे पूरे मंडी परिसर में गंदगी का अंबार लगा है।

व्यापारियों ने कहा कि हल्की सी बारिश में ही मंडी में जलभराव हो जाता है। नालियां चोक हैं, शौचालय जर्जर और बदबूदार हैं। पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। जलभराव के कारण व्यापारियों के फल और सब्जी खराब हो जाते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मंडी लाइसेंस बनाने के नाम पर मंडी इंस्पेक्टर्स और कर्मचारी निर्धारित शुल्क से कई गुना अवैध वसूली कर रहे हैं।

जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी अभी भी नहीं सुधर रहे।

उन्होंने कहा कि “जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में अब तक जो भी समस्याएं लाई गई हैं, उन्होंने तत्काल कार्रवाई कर समाधान कराया है। मंडी की समस्याओं को लेकर भी हम सभी जिलाधिकारी से मिलेंगे। निश्चित रूप से कार्रवाई होगी और जो भी अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। किसी भी दशा में व्यापारी हित से समझौता नहीं किया जाएगा और व्यापारी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।”

बैठक में रहे मौजूद
बैठक में मोहम्मद नदीम, मिराज, मोहम्मद फुरकान, सूरज शर्मा, मुकेश सोनकर, जगराम सोनकर, मोनू भाई, मोहम्मद सिद्दीक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *