July 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तरमा गांव में हुई चोरी का खुलासा, माल समेत दो गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बारुन अयोध्या

पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र इनायतनगर अंतर्गत बारुन बाजार चौकी के तरमा गांव में हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। इनायतनगर पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह चोरी बीते मंगलवार की रात को तरमा गांव निवासी सुनील कुमार चौरसिया पुत्र अर्जुन चौरसिया के घर में हुई थी। चोरों ने रात में घर के सामने वाले दरवाजे से घुसकर गहने, जेवरात, नकदी और दो मोबाइल फोन चुरा लिए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने 112 पुलिस और बारुन बाजार पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई थी।

चौकी प्रभारी शिवेंद्र पाल ने बताया उच्च अधिकारियों के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक इनायत नगर राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों चोरों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद उनसे चोरी का माल भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों को रविवार को दिन में 3:40 बजे इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोधियांवा मजरे तोड़ी दुबे का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों में प्रदीप दुबे पुत्र स्वर्गीय रामधीरज दुबे निवासी ग्राम सोधियांवा मजरे तोड़ी दुबे का पुरवा, थाना इनायतनगर शामिल है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लखनऊ और अंबेडकर नगर में 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त गोविंद गौड़ उर्फ सनी पुत्र स्वर्गीय जगदीश गौड़ निवासी ग्राम मथरा रसूलपुर, थाना जलालपुर, जिला अंबेडकर नगर है, जिसके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में 7 मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। दोनों के खिलाफ इनायतनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 290/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस व मुकदमा अपराध संख्या 108/2026 धारा 331(4)/305(a)/317(2) बीएनएस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तीन जोड़ी पायल (सफेद धातु), एक जोड़ी सुई धागा (पीली धातु), एक लॉकेट (पीली धातु),एक नथुनी पीली धातु, एक कील (पीली धातु), एक सिक्का (सफेद धातु),तीन मोबाइल फोन, 1030 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में चौकी प्रभारी बारुन बाजार शिवेंद्र पाल, उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर पांडेय, उप निरीक्षक उत्कर्ष श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल अन्नू सिंह, कांस्टेबल आशीष सिंह, रवि सिंह, युवराज सिंह, अनुज दुबे, कमल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *