सरकारी भूमि पर फिर शुरू हुआ अवैध निर्माण, राजस्व टीम की रोक के बाद दोबारा खड़ी होने लगी दीवार
1 min readबैसनपुरवा कसारी गांव में जंगल-झाड़ी दर्ज भूमि पर निर्माण का आरोप, वीडियो वायरल; एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश
अयोध्या
बाबाबाजार थाना क्षेत्र के बैसनपुरवा कसारी गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सामने आया है। आरोप है कि करीब दो सप्ताह पहले राजस्व विभाग की टीम ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बावजूद तड़के दर्जनों मजदूरों को मौके पर दीवार का ढांचा तैयार करते देखा गया।
बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में जंगल-झाड़ी श्रेणी में दर्ज है। निर्माण कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम संतोष कुमार ने राजस्व निरीक्षक और संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि पर दोबारा निर्माण शुरू होने से प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन द्वारा की जाने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

