July 5, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सहकारिता से समृद्धि के अंतर्गत राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के आयोजन में किया वृक्षारोपण

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत सहकारिता कार्यक्रम “सहकार से समृद्धि की ओर 4 जुलाई को ग्रीन दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम मेरा युवा भारत केंद्र हॉस्पिटल के पास बाड़ी रोड़ धौलपुर पर किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप रजिस्टर सहकारी समितियां सतेंद्र सिंह मीणा एवं विशिष्ट अतिथि सचिव भूमि विकास बैंक धौलपुर तारा चंद मेहरा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्होंने पेड़ लगाने के साथ साथ इन पेड़ को समय -समय पर सींचने एवं देखरेख की सलाह दी।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में बैंक के संचालक जितेंद्र कुमार शर्मा, राजीव रस्तोगी, वरिष्ठ अधिवक्ता आरिफ़ हमीद, क्षमादान चौधरी मौजूद रहे।
बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्षमादान सिंह चौधरी ने बताया कि बैंक पहले भी कई बार सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम कर चुकी है एवं भविष्य में भी इसी प्रकार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी
प्रशासनिक सलाहकार राकेश बाबू ने बताया कि प्रकृति संतुलन एवं तापमान नियंत्रण एवं ऑक्सीजन की कमी की पूर्ति के लिए वृक्ष लगाने चाहिए इस वृक्षारोपण में मेरा युवा भारत केंद्र के दिनेश चंद्र शर्मा एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर शकील अहमद, प्रवीन पाल सिंह, शेखर, राजीव शर्मा, वसीम हुसैन, मानवेंद्र सिंह राना, अभिषेक वर्मा, कपिल कुमार परमार, तेजवीर सिंह, पवन कुमार सहित समस्त बैंक स्टाफ एवं बैंक ग्राहक मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *