आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन मानदेय बढ़ाने की रखी मांग,
1 min readराजाखेड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाऔ ने सौपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन मानदेय बढ़ाने की रखी मांग,
राजाखेड़ा, धौलपुर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा एस डी एम राजाखेड़ा को सरकार के लिये ज्ञापन सौंपा गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय को बढ़ाये जाने की मांग रखी गई जिसमें बताया गया कि सभी कार्यकर्ता और सहायिका की मानदेय राशि को बढाकर 24000 रूपए प्रतिमाह किया जावे साथ ही कार्यकर्ता और सहायिका के द्वारा मांग रखी गई कि हमें पल्स पोलियो कैंप, सर्वे, और चुनाव की ड्यूटी में लगा दिया जाता है जिसका हमें कोई भी मानदेय नहीं दिया जाता है पल्स पोलियो की ड्यूटी करने पर 75 रूपए का ही मानदेय मिल पाता है इसलिए हमें विभाग से ही सम्बन्धित कार्य दिया जाना चाहिए साथ ही ज्ञापन में पोषण ट्रैकर से सम्बंधित मांग भी रखी गई कि पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन काम करने का मानदेय वर्ष 2025 का 6000 रूपए स्वीकृत किया गया जो अभी तक किसी को प्राप्त नहीं हुआ है ।कार्यकर्ताओ के द्वारा बताया गया कि पोषण ट्रैकर का प्रतिमाह मानदेय 166 रूपए आता है जबकि प्रतिमाह इंटरनेट रीचार्ज 353 रूपए का होता है जिसको बढ़ाने की मांग भी रखी गई साथ ही प्रधानमंत्री योजना और इंदिरा गाँधी योजना का मानदेय अभी तक नहीं मिल पाने की मांग भी रखी गई साथ ही सभी ने शीतकालीन और ग्रीषम कालीन अवकाश विद्यालयों की तरह दिये जाने की मांग ही रखी ज्ञापन देने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना शर्मा,ममता,सरोज जोनवाल, शारदा, संजू, पुष्पा शर्मा ‘दुर्गेश, गीता, नीतू, पुष्पा वर्मा,आरती, मंजू शर्मा, रतन कुमारी, सुनीता, सीमा,सुमन, मीरा देवी, सरोज देवी,मीना, शोभा, कमलेश देवी,कांति देवी, ऊषा देवी,चंद्राकला, शीला, मनीसा, बतख श्री, कामना, नर्मदा, गुड्डी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रहीं ।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

