July 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आदिवासी कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,

1 min read
Spread the love

संगठन मजबूती और अधिकारों की लड़ाई का लिया संकल्प

सरमथुरा, धौलपुर न्यूज।
सरमथुरा स्थित कन्हैया पैलेस में जिला आदिवासी कांग्रेस धौलपुर का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष राम लखन मीणा (सरपंच) के नेतृत्व में हुआ, जिसमें संगठन की मजबूती और आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
सम्मेलन में आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा, धौलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक संजय कुमार जाटव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेंद्र सिंह मीणा सहित प्रदेश से पधारे वरिष्ठ नेताओं, संगठन के ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, आदिवासी समाज के अधिकारों की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए संगठनात्मक एकता अत्यंत आवश्यक है।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और सभी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा समाजहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विजय कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *