February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मारने पीटने के आरोप में तीन के विरुद्ध दर्ज हुआ केस।

1 min read
Spread the love

मारने पीटने के आरोप में तीन के विरुद्ध दर्ज हुआ केस।

बीकापुर/अयोध्या
कोतवाली क्षेत्र के रामदासपुर मझौली बाजार मे एक पत्रकार एवं दुकानदार पर हमला करके घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 427 आईपीसी एवं दलित एक्ट में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के बछई पुर निवासी जितेंद्र कुमार 28 वर्ष द्वारा बताया गया कि वह पत्रकारिता करने के साथ रामदासपुर मझौली में दुकान संचालित करता है। मंगलवार दोपहर वह भोजन करने घर पर गया था। इसी दौरान सभी तीनों आरोपी वहां दुकान पर पहुंचकर उनकी दुकान का शटर तोड़ने लगे। वह भागकर घर से दुकान पर आया। तो तीनों लोग वहां बाहर खड़े थे। मना करने पर जातिसूचक गाली देते हुए धमकी दी गई। तथा सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार करके घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *