June 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसडीएम सोहावल सविता ने प्रशासनिक अमले के साथ कौचिंग सेटर अस्पतालो का किया औचक निरीक्षण

1 min read
Spread the love


लखनऊ कोचिंग मे लगी आग का असर तहसील प्रशासन मे दिखा। तहसील पुलिस अमले के साथ मानक के विपरीत अग्निशमन यंत्रो की जमीनी हकीकत देखने की कमान एसडीएम सोहावल सुश्री सविता ने संभाली। दो आन लाईन कोचिंग सेंटर सीएचसी सोहावल दीर्घायु हास्पिटल का औचक्क निरीक्षण कर सभी को चौका दिया।

तहसील के काम से विरक्त होते ही एसडीएम सविता ने लखनऊ कोचिंग सेंटर हुए हादसे से सीख लेते हुए नायब तहसीलदार रेशू जैन के साथ थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर क्राईम अब्दुल रहमान एवं भारी बल के साथ क्षेत्र के कोचिंग सेंटरो का औचक्क निरीक्षण कर प्रशासनिक नकेल की पटकथा लिख दी। सभी निरीक्षणो मे कुछ न कुछ खामिया नजर आई। कही अग्निशमन यंत्र की इस्पाइरी डेट तो कही आपत्ति काल मे साईरन नही बजने की खामियां मिली। सबसे खराब स्थिति सीएचसी सोहावल की रही। वर्षो पूर्व बनी विल्डिग मे ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियो की मिलीभगत के कारण आग से बचाव के लिए बिछाई गयी पाईप लाईने आधी अधूरी होने से बेकार मिली। यंत्र भी नदारद रहे।
पहला निशाना हबीब कोचिंग सेंटर अस्पताल रोड सोहावल रहा।निकासी तथा इंट्रेस के लिए सकरा आवागमन का एक ही रास्ता मिला। जिसे दो दिन के अंदर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उसके बाद सीएचसी सोहावल की ओर रूख करने पर अग्निशमन से संबधित सभी यंत्र खराब पाए गये। वार्डो के निरीक्षण मे गंदगी का अबार देख वार्ड अधीक्षक को कडी फटकार लगाते हुए तत्काल दुरूस्त कराने तथा अग्निशमन यंत्र को लगवाने का आवश्यक निर्देश दिया।
रौनाही पंपिग कैनाल मार्ग स्थित ग्रीन वैली कोचिंग सेटर के निरीक्षण मे दो पांच लिटर के यंत्र एक्सपाईरी डेट लाल निशान के मिले। वेंटिलेशन की सुविधा नगण्य तथा लाईब्रेरी मे लगी एसी बंद मिलने पर संचालक को कडी फटकार लगाई। तथा किसी अनहोनी घटना के बचाव से संबंधित सभी उपायो को पूरा नही होने तक कोचिंग सेंटर को बंद करने का आदेश दिया। संचालक के एक दिन मे सब ओके करने का भरोसा देने पर ठीक होते ही तहसील कार्यालय मे आकर यथावत लिखित विवरण देने के बाद ही शिक्षा प्रणाली शुरू करने की बात दोहराई।इसके बाद नेशनल हाई वे स्थित दीर्घायु हास्पिटल टीम के साथ पहुंची। हास्पिटल के सभी वार्डो के मरीजो के वेड ओटी का स्थलीय निरीक्षण के उपरांत अग्निशमन यंत्र तथा आकस्मिक आग बुझाने के लिए लगी पाईप लाईनो का ब्योरेवार निरीक्षण कर जमीनी हकीकत देखी। इमरजेंसी के लिए लगाए गये शायरन बंद मिले। संचालक कोतत्काल ठीक कराकर कार्यालय मे रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
इस बाबत मे एसडीएम सोहावल ने बताया कि लखनऊ कोचिंग सेंटर लगी आग के हादसे के बाद सीएचसी सोहावल मे भारी अनियमितता पाई गयी। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारी को भेजी जाएगी।प्रशासन किसी प्रकार ने सभी प्रतिष्ठानो अस्पतालो एवं कोचिंग सेंटर के मानको की जांच मे कोई कोताही नही बरतेगा। बच्चो की सुरक्षा मे हीलाहवाली करने वालो की जांच मे दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *