June 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राम मंदिर चढ़ावा केस में नया विस्फोट, चांदी के कागभुसुंडि भी गायब होने का आरोप

1 min read
Spread the love

अयोध्या

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा और दान से जुड़े विवाद में अब एक और हैरान करने वाला दावा सामने आया है। आरोप है कि रामलला को दान में दिए गए चांदी के कागभुसुंडि भी गायब हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अनीता भारद्वाज नाम की महिला श्रद्धालु का दावा है कि उन्होंने महासचिव चंपत राय को चांदी के कागभुसुंडि सौंपे थे।

मंदिर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने कार सेवकपुरम में दान दिया था, लेकिन कई बार संपर्क करने के बाद भी उन्हें रसीद नहीं दी गई। इससे पहले भी कई श्रद्धालुओं और संगठनों की ओर से चांदी की ईंटें, रत्नजड़ित हार और चांदी की चरण पादुका गायब होने के आरोप लगाए जा चुके हैं।

राम नाम के नाम पर लूट मची है लूट सके तो लूट ले, क्यों कि ऐसा मौका दुबारा मिले कि न मिले!धन्य हो धर्म के नाम पर धंधा करने वालों!

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *