मां काली माता मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
1 min readहैरिग्टनगंज, अयोध्या

जनपद के विकास खंड हैरिग्टनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत जोहन स्थित मां काली माता मंदिर परिसर पर विशाल भंडारे का आयोजन देवी मंत्रोच्चारण हवन के तत्पश्चात शुरू कराया गया
भंडारे में दोपहर से लेकर देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर के पुजारी पंचराम मौर्या ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।
क्षेत्रवासियों के अनुसार मां काली माता मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है।
यह भंडारा कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विशाल भंडारे में मुख्य रूप से ओम प्रकाश मौर्या, अजय कुमार शर्मा, मनोरम मौर्या, दिनेश मौर्या, अजीत मोर्या, राणा सिंह जोहन के अनोखे संगीतकार, अमरनाथ मौर्या, अमित मौर्या, सतीश कुमार मौर्या, अमन कुमार मौर्या, हनुमान मौर्या, अमित मौर्या ,कुंदन कनौजिया, गुल्लू कनौजिया, पप्पू लाल जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सज्जन मौर्य अजीत मौर्या अमित मौर्या, दुर्गेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिवपूजन मौर्या सहित समस्त ग्राम व क्षेत्रवासी रहे मौजूद।
